श्रीडूंगरगढ़ से युवा लाडनूं उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन के लिए रवाना
श्रीडूंगरगढ़:श्रीडूंगरगढ़ के जैन समाज के युवा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को आयोजित उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में भाग लेने हेतु लाडनूं के लिए उत्साह एवं उमंग के साथ रवाना हुए।
प्रस्थान से पूर्व सभी युवाओं ने पूज्य साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के मंगल पाठ का श्रवण किया। मंगल पाठ से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात युवाओं ने आशीर्वाद लेकर सम्मेलन हेतु प्रस्थान किया।


इस तीन दिवसीय सम्मेलन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब राज्यों के युवा सहभागिता निभाते हुए नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संदेश देंगे। सम्मेलन के दौरान युवाओं को जीवन प्रबंधन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कालू में पारीक ट्रेवल्स के ऑफिस में लगी आग
अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि यह वर्ष “योगक्षेम वर्ष” के रूप में अत्यंत पावन एवं ऐतिहासिक है, जो लगभग 37 वर्षों बाद आया है। इस अवसर पर युवाओं को परम पूज्य गुरुदेव के दर्शन, सानिध्य एवं उद्बोधन का लाभ प्राप्त होगा, साथ ही साधु-साध्वियों के दर्शन एवं सेवा का सौभाग्य भी मिलेगा।
मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि लाडनूं तेरापंथ की राजधानी होने के साथ-साथ आस्था, संस्कार एवं परंपराओं का प्रमुख केंद्र है।

संयोजक दीपक छाजेड़ ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में युवा राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधे संवाद कर सकेंगे तथा अपनी जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान प्राप्त करेंगे।
“चलो लाडनूं — युवा शक्ति का महासंगम”
श्रीडूंगरगढ़ से युवा लाडनूं उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन के लिए रवाना




