NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

नई दिल्ली: UPI यूजर्स के लिए अलर्ट! अब तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा पैसा? RBI के नए नियम से बदलेगा पेमेंट सिस्टम

नई दिल्ली(श्रेयांस बैद):ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए RBI ने डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने हेतु नए नियम प्रस्तावित किए हैं। इसके तहत ₹10,000 से अधिक राशि किसी नए अकाउंट में ट्रांसफर करने पर 1 घंटे का अनिवार्य समय अंतराल लागू किया जा सकता है।

यह कदम Authorised Push Payment (APP) फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया जा रहा है, जिसमें इस दौरान ग्राहक को ट्रांजैक्शन रद्द करने का विकल्प भी मिलेगा

इसकी वजह क्या है:

इस कदम के पीछे सबसे बड़ी वजह बढ़ता डिजिटल फ्रॉड है। आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में जहां करीब ₹551 करोड़ के फ्रॉड केस सामने आए थे, वहीं 2025 तक यह बढ़कर ₹22,000 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

राष्ट्र के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा :- राठौड़ 

खास बात यह है कि ₹10,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन कुल फ्रॉड का लगभग 98% वैल्यू कवर करते हैं। ऐसे में यह नया नियम सीधे बड़े-बड़े फ्रॉड पर लगाम लगाएगा।

कुछ अन्य उपायों पर भी विचार:

इसके अलावा RBI (Reserve Bank of India) कुछ और उपायों पर भी विचार कर रहा है, जैसे 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ट्रस्टेड पर्सन की अनुमति, एक ‘किल स्विच’ जिससे तुरंत डिजिटल पेमेंट बंद किया जा सके। इसके अलावा रिजर्व बैंक बड़ी रकम पर अतिरिक्त वेरिफिकेशन का नियम लाने पर भी विचार कर रहा है।

नई दिल्ली: UPI यूजर्स के लिए अलर्ट! अब तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा पैसा? RBI के नए नियम से बदलेगा पेमेंट सिस्टम

नई दिल्ली: UPI यूजर्स के लिए अलर्ट! अब तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा पैसा? RBI के नए नियम से बदलेगा पेमेंट सिस्टम

Table of Contents

WhatsApp