NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शनिवार को बीछवाल स्थित जलदाय विभाग के रिजर्वायर का निरीक्षण किया तथा पेयजल वितरण व्यवस्था के बारे में जाना।

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी और गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग अतिरिक्त सतर्कता रखे। शहरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारु हो तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे और कार्मिक संवेदनशीलता से कार्य करें और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग के कंटीजेंसी प्लान के बारे में जाना और इसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी, इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग से समन्वय बनाए रखें तथा पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था से समय-समय पर आमजन को सूचित करें।

लूणकरणसर में ट्रांसफार्मर गिरा, बड़ा हादसा टला – लोगों ने की सुधार की मांग

जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान झील पूर्ण क्षमता के साथ भरी हुई थी। जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी से पूर्व तक झील को पूर्ण रूप से भरा रखा जाए, जिससे नहरबंदी के दौरान उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक परिवार तक आवश्यक जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, अधिशासी अभियंता श्री नितेश सागर व सहायक अभियंता चंद्र मोहन इस दौरान मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Table of Contents

WhatsApp