जैन जिनालय में वार्षिक ध्वजारोहण उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):श्री सुपार्श्वनाथ मंदिर में पूजा, अभिषेक व वार्षिक ध्वजा उत्सव शांति स्नात्र पूजा, भक्ति संगीत के साथ मनाया गया।
सूरतगढ के सुशील कुमार, सुधा देवी सेठिया, सिद्धार्थ डागा एवं लूणकरणसर के सिद्धकरण, सुमति कुमार, सुरेंद्र कुमार, निर्मला, शुभ रेखा, मनन डागा आदि भक्तिमय वातावरण में ध्वजारोहण किया।


मां शीतला को चढ़ाई जाएगी 101 मीटर की चुनरी, विशाल चुनरी यात्रा 10 अप्रैल को
लूणकरणसर श्रीसंघ के अनेक श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे। मंदिर जी के लिए शांतिनाथ भगवान की धातु की प्रतिमा, धातु के नवपद जी, त्रिगङा मुंबई के सुश्रावक अभय कुमार जी डागा ने भिजवाए हुए है।

मंदिर के पुजारी नारायण सेवग ने विधि विधान से ध्वजारोहण का कार्य संपन्न करवाया।

जैन जिनालय में वार्षिक ध्वजारोहण उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न




