मां शीतला को चढ़ाई जाएगी 101 मीटर की चुनरी, विशाल चुनरी यात्रा 10 अप्रैल को
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):451 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशाल चुनरी यात्रा बुढा बासेड़ा वेशाख मास के पावन पर्व पर 101 मी. चुनरी मां शीतला को अर्पण की जाएगी जानकारी देते हुए महिला मंडल की मीना मोदी ने बताया कि वैदिक हवन पूजन,कन्या पूजन,प्रसाद वितरण इत्यादि कार्यक्रम संपादित किए जाएंगे ।


पुजारी राजेश सक्सेना के अनुसार 10 अप्रैल को चुनरी यात्रा प्रातः 09-00 बजे हनुमान मन्दिर से लालजी होटल चौराहा पुराना बाजार रामदेव मंदिर इन्द्रा मार्केट समता भवन से शीतला माता मन्दिर पहुंचेगी।
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स करेंगें सरकारी योजनाओं का प्रचार
आयोजन समिति की बैठक में मीना मोदी,ज्ञानवती पंचारिया, दुर्गा देवी उपाध्याय, मुन्नी देवी तावणिंया मौजूद रही वहीं शांति देवीरामावत,सुचित्रा पारिक,
शोभा छींपा,दीपिका माली,मंजू भांभू,शिला, गीता सारण इत्यादि कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता को लेकर जुटे हैं।
आयोजन समिति ने सभी ग्राम वासियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

मां शीतला को चढ़ाई जाएगी 101 मीटर की चुनरी, विशाल चुनरी यात्रा 10 अप्रैल को




