“क्लिक करने से पहले सोचो”: न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’
लूणकरणसर:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभियान के तहत स्कूली बच्चों को डिजिटल खतरों से बचने के लिए विशेष रूप से जागरूक होने की बात मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने कही उन्होंने कहा कि ‘क्लिक करने से पहले सोचो :ऑनलाइन सुरक्षित रहो, इंटरनेट सब याद रखता है’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की।
उन्होंने विद्यार्थियों को चेताया कि बढते साइबर अपराधों से बचने का एकमात्र तरीका ‘सतर्कता’ है।

लूणकरणसर में यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी, आमजन से सहयोग की अपील
“कोर्ट वाली दीदी” बॉक्स: प्रदेश स्तर पर शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत स्कूलों में एक बॉक्स रखा गया , जिसमें बच्चे अपनी समस्याएँ, छेड़छाड़ या साइबर बुलिंग से जुड़ी शिकायतें बिना डरे लिखकर डाल सकते हैं। इन शिकायतों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाधान किया जाएगा ।
राल्सा द्वारा एक विशेष साइबर यूनिट का गठन किया गया है। विद्यार्थी या उनके अभिभावक किसी भी साइबर अपराध की शिकायत हेल्पलाइन नंबर: 15100 / 1930 / 1098 पर कर सकते हैं।
मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने कहा कि “इंटरनेट पर किया गया हर ‘क्लिक‘ अपना एक डिजिटल पदचिह्न छोड़ता है। साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग और अनचाही साइट्स के खतरों के प्रति बच्चों में जागरूकता का एक ‘सुरक्षा कवच‘ प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान पैनल सदस्य श्रेयांस बैद, पुष्पेंद्र चौधरी,प्रिंसिपल सत्यनारायण गोदारा सहित शिक्षक मौजूद रहे।

“क्लिक करने से पहले सोचो”: न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’




