NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

“क्लिक करने से पहले सोचो”: बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’

"क्लिक करने से पहले सोचो": बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का 'महा-अभियान'

“क्लिक करने से पहले सोचो”: बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के निर्देशानुसार आज “Transformative Tuesday” के अभियान के तहत पूरे प्रदेश सहित बीकानेर जिले में स्कूली बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का आगाज किया गया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्विनी विज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में जिले व तालुका के सभी न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर ‘क्लिक करने से पहले सोचो : ऑनलाइन सुरक्षित रहो, इंटरनेट सब याद रखता है’ विषय पर कार्यशालाएँ आयोजित की।

जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

न्यायाधीशों का सीधा संवाद: बीकानेर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्विनी विज जी ने ‘बीकानेर बॉयज़ स्कूल‘ में विधिक जागरूकता शिविर किया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल तथा कैंब्रिज कॉन्वेंट में शिविर किया उन्होंने विद्यार्थियों को चेताया कि बढते साइबर अपराधों से बचने का एकमात्र तरीका ‘सतर्कता’ है।

“कोर्ट वाली दीदी” बॉक्स: प्रदेश स्तर पर शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत स्कूलों में एक बॉक्स रखा गया है, जिसमें बच्चे अपनी समस्याएँ, छेड़छाड़ या साइबर बुलिंग से जुड़ी शिकायतें बिना डरे लिखकर डाल सकें।

समाधान: इन शिकायतों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सीधे समाधान किया जाएगा ।

राल्सा द्वारा एक विशेष साइबर यूनिट का गठन किया गया है। विद्यार्थी या उनके अभिभावक किसी भी साइबर अपराध की शिकायत इन नंबरों पर कर सकते हैं:

हेल्पलाइन नंबर: 15100 / 1930 / 1098

"क्लिक करने से पहले सोचो": बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का 'महा-अभियान'

“इंटरनेट पर किया गया हर ‘क्लिक‘ अपना एक डिजिटल पदचिह्न (Digital Footprint) छोड़ता है। साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग और अनचाही साइट्स के खतरों के प्रति बच्चों में जागरूकता का एक ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है।”

“क्लिक करने से पहले सोचो”: बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’

Table of Contents

WhatsApp