श्री क्षत्रिय युवक संघ का 4 दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर धर्मास में संपन्न
बीकानेर संभाग के श्रीडूंगरगढ़ प्रांत के धर्मास गांव के ग्लोबल स्कूल परिसर में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर 2 अप्रैल से 5 अप्रैल संपन्न हुआ , शिविर प्रमुख करणी सिंह भेलू के संचालन में इस शिविर में अनेक स्थानों से 50 शिविरार्थियों ने संघ का प्राथमिक प्रशिक्षण प्राप्त किया


उन्होंने कहा कि क्षात्र धर्म का पालन करना हमारा परम उद्देश्य है इसका व्यावहारिक अभ्यास शिविर में संघ की सामुहिक संस्कारमयी कार्यप्रणाली द्वारा हम सबने किया है ,

उन्होंने विदाई संदेश में बताया कि हमने प्रातः काल शंखध्वनि से जागरण कर दिनचर्या प्रारंभ करके योगासन,व्यायाम,ध्यान,मंगलाचरण,प्रार्थना,सहगायन, शारीरिक व बौद्धिक खेलों ,बौद्धिक चर्चाओं व विनोद कार्यक्रमों,तलवार से रात-दिन पहरा देने व सामुहिक हवन आदि कार्यक्रमों से सामाजिक संस्कारों के साथ साथ त्याग, बलिदान जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई है,
सदैव संघ से जुड़े रहे, निकटतम शाखाओं में उपस्थित होकर स्वयं को निखारने का काम करें और ऐसे लगने वाले शिविरों में पधारते रहे,
शिविरार्थियों के रूप में बाड़मेर, चुरू,नागौर जिले व बीकानेर संभाग के पुन्दलसर,झंझेऊ,सत्तासर,कीतासर भाटियान,धर्मास,इन्दपालसर हीरावतान,गुसांईसर,मिंगसरिया,सोढ़वाली आदि अनेक स्थानों के युवाओं ने भाग लिया

शिविर शिक्षण में भागीरथ सिंह सेरूणा,मोहन सिंह फ्रांसा,किशनसिंह गौरीसर,नारायण सिंह किस्तुरिया, जेठूसिंह पुंदलसर,संदीपसिंह पुंदलसर सहित अनेक स्वयंसेवक शिविर कार्यक्रम में उपस्थित रहे,
जन सेवक राजस्थान प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो.ललित किशोर चतुर्वेदी की पुण्यतिथि विशेष
शिविर आयोजन व्यवस्था में हरीसिंह गुसाईंसर,भागीरथ सिंह,पूर्णसिंह धर्मास,भंवरसिंह,अशोकसिंह, मिंगसरिया सहित अन्य द्वारा व्यवस्था संभाली गई

श्री क्षत्रिय युवक संघ का 4 दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर धर्मास में संपन्न




