2 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विजयपालसिंह गोदारा की पुण्यतिथि पर जुटेंगे दिग्गज पहलवान
श्रीडूंगरगढ़ : श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 2अप्रेल को स्वर्गीय विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ चंद्रभान सहित कई दिग्गज पहलवानजी को श्रंद्धाजलि देने एवं इस अवसर पर आयोजित कुश्ती में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, युवाओं का उत्साहवर्धन हेतु पधार रहे है ।
किरण नेण ने 12वीं में 97.80% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, सीताराम गोदारा ने दी हार्दिक बधाई
छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने इस विशाल प्रतियोगिता में अधिकाधिक खिलाड़ियों एवं आमजन की भागीदारी की अपील की ।

सुशील सेरडिया ने बताया कि दिवंगत पहलवान विजयपालजी गोदारा की 27वीं पुण्यतिथी पर 2अप्रेल को उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित की जा रही इस कुश्ती प्रतियोगिता में आस पास के जिलों सहित राजस्थान के पहलवान कुश्ती लड़ने आएगें ।

2 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विजयपालसिंह गोदारा की पुण्यतिथि पर जुटेंगे दिग्गज पहलवान




