NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर के रामपुरिया विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों व पूर्व चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर के रामपुरिया विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों व पूर्व चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर के रामपुरिया विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों व पूर्व चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय सिने मैजिक रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, विद्यालय में पूर्व उत्कृष्ठ पदो पर चयनित विद्यार्थियो एवं कक्षा 9,10 एवं 11 वी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में अतिथि डॉ नवदीप सिंह बैन्स प्राचार्य महारानी सुर्दशना महाविद्यालय बीकानेर सुरेन्द्र कुमार अतिरिक्त एस.पी. पुलिस एटीएस,डा० जयश्री मुरली मनोहर विभागाध्यक्ष नेत्र चिकित्सालय एस.पी.एम. सी. रहे तीनो ही अतिथि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे है।

समारोह का शुभारंभ अतिथियो के कर कमलो से दीप प्रज्जवलन से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात शाला की बालिकाओं ने स्वागत गीत की मधुर ध्वनि से सभी का स्वागत किया।

समारोह में शाला के पूर्व प्रधानाचार्य सुरजाराम पुरोहित ने अतिथियों का परिचय कराया एवं अतिथियो द्वारा शाला के उच्च पदो एवं सेवाओ में चयनित पूर्व विद्यार्थियों एवं कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं पुरस्कार वितरण किया ।

सेवा कुंज छात्रवास में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के बैनर तले रात बाल कवि सम्मेलन का सार्थक कार्यक्रम संपन्न हुआ

इस समारोह में विद्यालय के पूर्व होनहार विद्यार्थी नमिता सोनी सिविल सर्विस 2025 में चयनित, जया सोनी सूचना सहायक साईबर पुलिस स्टेशन, वैशाली बालेचा लैब टेक्नीसियन पी.बी. एम. चिकित्सालय, बीकानेर, रितु कुलरिया एवं मानसी शर्मा एम.बी.बी.एस. पूर्ण करने पर,

हिमानी सोनी सूचना सहायक, राजकीय महर्षि दयानंद उ०मा० विद्यालय, बीकानेर माध्यमिक परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले जया मंगलराव 97.83 प्रतिशत, अक्षत शर्मा 97.50 एवं कृष्णा छीपा 94.83 को सम्मानित किया गया।

विद्यालय का कक्षा 10,8वी एवं 5 वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति शत प्रतिशत रहा। इस समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्याथी महिमा कंवर, रिषभ तंवर, मोनिका बेगड, वर्षा सोनी, रामलता सोनी आदि को भी सम्मानित किया गया ।

समारोह में अतिथियों ने अपने सम्बोधन में अपने विद्यालय के बाल्यकाल में अध्ययन के संस्मरणो से अवगत कराया। अतिथियों ने विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी जिन्होने उच्च पदो पर चयनित होने एवं एमबीबीएस पूर्ण कर चिकित्सा व्यवसाय से जुडने तथा वर्तमान सत्र में कक्षा 9,10,11 में उत्कृष्ठ अंक लाने के लिये धन्यवाद देते हुए इसी प्रकार आगे भी अपना एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करने का प्रयास करते रहने हेतु प्रेरित किया।

बीकानेर के रामपुरिया विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों व पूर्व चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

अंत में शाला प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने आज के समारोह में उपस्थित हुए सभी सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों एवं अभिभावको का अपने व्यस्तम समय में से समय निकाल कर हमारे निवेदन का मान रखते हुए आज के इस समारोह को गौरवान्वित किया।

इस समारोह का संचालन बबीता मेहता द्वारा किया गया। समारोह में राष्ट्रीय गीत के बाद आज का यह समारोह सम्पन्न हुआ ।

बीकानेर के रामपुरिया विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों व पूर्व चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

Table of Contents

WhatsApp