NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल: लापरवाही पर शिक्षिका निलंबित

परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल: लापरवाही पर शिक्षिका निलंबित

परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल: लापरवाही पर शिक्षिका निलंबित

बीकानेर: जिले के नोखा क्षेत्र से सामने आए परीक्षा में नकल के वायरल वीडियो मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाह शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। यह मामला नोखा के माडिया गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें परीक्षा के दौरान कक्षा में छात्र खुलेआम नकल करते नजर आ रहे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि उस समय कक्षा कक्ष में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था।

हिंदू नववर्ष संवत् 2083 – पंचांग, ज्योतिष एवं भविष्यफल

मामले के तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच करवाई गई। जांच में संबंधित शिक्षिका की गंभीर लापरवाही सामने आई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोषी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनका मुख्यालय पांचू निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले को राजस्थान पत्रिका सहित कई मीडिया माध्यमों ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल: लापरवाही पर शिक्षिका निलंबित

परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल: लापरवाही पर शिक्षिका निलंबित

Table of Contents

WhatsApp