अर्जुनसर में शाइनिंग स्टार एकेडमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, IAS डॉ. पुरुषोत्तम झोरड़ ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
अर्जुनसर (श्रेयांस बैद): प्रेरणा,संकल्प और परिश्रम के बल पर बड़े से बड़े लक्ष्य को अर्जित किया जा सकता है यह विचार है लूणकरणसर के ग्राम फूलेजी के मूल निवासी और नव चयनित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम झोरड़ के वे रविवार को अर्जुनसर कस्बे के शाइनिंग स्टार एकेडमी में आयोजित वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी कोलायत बाबूलाल रेगर ने कहा कि शाइनिंग स्टार एकेडमी ने ग्रामीण अंचल में विज्ञान शिक्षण और अंग्रेजी भाषा के उन्नयन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसके सुखद परिणाम अब सामने आने प्रारंभ हो गए हैं ।


विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ मदन गोपाल लढ्ढा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल उनको उचित मार्गदर्शन प्रदान करने और मंच मिलने की देर है प्रोत्साहन से ग्रामीण प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सक्षम है।
वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला सरपंच संगठन के अध्यक्ष राजाराम झोरड़ ने कहा कि शाइनिंग स्टार एकेडमी ने अर्जुनसर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया है।

संस्थान के निदेशक छोगाराम कुकणा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शाइनिंग स्टार एकेडमी आगामी सत्र से उच्च माध्यमिक स्तर पर कला संकाय शुरू कर रही है।
जिसमें प्रशासनिक परीक्षाओं के लिहाज से बेहतरीन विषयों का चयन किया गया है उन्होंने नए सत्र में फाऊंडेशन क्लासेज विद स्कूलिंग के कंसेप्ट को भी विस्तार से बताते हुए कहा की उच्च प्राथमिक स्तर से विज्ञान और गणित के प्रति रुचि जागृत करने और अंग्रेजी भाषा में दक्षता के लिए संस्थान ने एक नई कार्य योजना तैयार की है।
भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक लीलाओं का अनूठा चित्रण है श्रीमद् भागवत:- दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनको देखकर उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध रह गए।
इमीचन्द कुकणा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम में मदन धारणिया, हरिसिंह, भुपेंद्रसिंह राठौड़, उम्मेद सिंह भाटी, सोहनलाल झोरड़ (re. R.T.S ) मोहनलाल वर्मा ( प्रधानाचार्य) , गिरधारी मेघवाल, ( RTS ) , लादुराम थालौड़ ( पूर्व चेयरमैन )
कन्हैयालाल सहारण ( पूर्व सरपंच ) कालुराम धायल ( चैयरमैन ) पुरखाराम मूंड ( सरपंच प्रतिनिधि) जितेन्द्र कुमार ( सरपंच) हीरालाल स्वामी ( पूर्व सरपंच) किशनलाल गोदारा, राजाराम तेतरवाल, बलवंत मूंड , रामलाल झोरड़ , सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भुराराम सहारण, किशनलाल जस्सू ,पवन जस्सू , पवन शारद, सुभाष स्वामी , महावीर भादू, इंद्रपाल ओझा, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, परमवीर गोदारा, नरेंद्र सारस्वत, आत्मप्रकाश छिम्पा आदि प्रबुद्धजन, ग्रामीण,अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

मंच संयोजन शिक्षिका हालिमा व कक्षा 12th की छात्रा अवनी लखोटिया ने किया ।
अर्जुनसर में शाइनिंग स्टार एकेडमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, IAS डॉ. पुरुषोत्तम झोरड़ ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित




