बीकानेर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में “Frame of Justice – National Youth Reel & Short Film Competition” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों, न्याय व्यवस्था के माध्यम से सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करना है।

बीकानेर में 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 1000 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोज सुरोलिया, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों तथा उसके प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पूरे भारतवर्ष में संचालित है, जो पीड़ित, शोषित, वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के महिला एवं पुरुषों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है।

बीकानेर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी




