NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

श्री डूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी में संचालित बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी आज जरूरतमंद बेटियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।

इस लाइब्रेरी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को निशुल्क और शांत वातावरण में पढ़ाई करने की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से कर सकें।

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

आज भी समाज में कई ऐसी बेटियां हैं जिनके सपने बड़े हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उनके कदम रोक देती है। ऐसी ही बेटियों के सपनों को पंख देने का एक छोटा सा प्रयास बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी के माध्यम से किया जा रहा है। यहां रोजाना कई छात्राएं बैठकर अपने भविष्य को संवारने की दिशा में मेहनत कर रही हैं।

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

लाइब्रेरी परिवार की चेयरमैन मंजु देवी निदेशक योगगुरू ओम कालवा व्यवस्थापक हरीश कुमार शर्मा वरिष्ठ सलाहकार सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग कार्यकारिणी सदस्य लाला राजस्थानी, सोनिया राजपुरोहित, बलराम बेनीवाल, हरि प्रसाद बासनीवाल व समस्त सदस्यों ओर से समाज के भामाशाहों, दानदाताओं और शिक्षाप्रेमी नागरिकों से भावपूर्ण अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम

आपका छोटा सा सहयोग भी किसी जरूरतमंद बेटी की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव बन सकता है।

आइए, हम सब मिलकर बेटियों के सपनों को नई उड़ान दें और शिक्षा के इस पवित्र कार्य में अपना योगदान देकर समाज में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनें।

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी, श्री डूंगरगढ़ – बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा

Table of Contents

WhatsApp