तीन नेत्रदानी परिवारों का हुआ सम्मान, 2 परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की
तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।


कार्यक्रम में नेत्रदानी स्वर्गीय रेवतीदेवी बैद के परिजनों अशोक बैद व सुमनदेवी, नेत्रदानी स्वर्गीय भंवरलाल जी पारख के परिजनों प्रकाशचंद, मूलचंद, अमित, दीपक व रौनक, तथा नेत्रदानी स्वर्गीय कमलादेवी डागा के परिजनों कैलाश कुमार, चंचलदेवी, हेमलता बुच्चा व संगीता सिपानी का परिषद् पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् के नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, सहमंत्री सुमित बरड़िया एवं कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ ने सभी परिवारों को सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके सेवा भाव की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान दो परिवारों द्वारा संस्था को डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा भी की गई।

यह बैड स्वर्गीय भंवरलाल जी पारख व स्वर्गीय बरजीदेवी पारख की पुण्य स्मृति में तथा स्वर्गीय चम्पालाल जी डागा व नेत्रदानी स्वर्गीय कमलादेवी डागा की पुण्य स्मृति में प्रदान किए जाएंगे। यह घोषणा परिवारजनों ने नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से की।
इस घोषणा के साथ तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ की सेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल
अंत में नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मरणोपरांत नेत्रदान कर हम किसी अंधियारे जीवन में प्रकाश भर सकते हैं। इसलिए अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के लिए आगे आएं और इस पुण्य कार्य में अपनी भूमिका निभाएं।
तीन नेत्रदानी परिवारों का हुआ सम्मान, 2 परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की




