NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Rajasthan में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: यातायात और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Rajasthan में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: यातायात और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जयपुर श्रेयांस बैद

1.जयपुर (श्रेयांस बैद ) कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे 181 किमी लंबा होगा और किशनगढ़ में एनएच-48 और एनएच-448 से शुरू होकर काेटपूतली में पनायला एनएच-148बी तक जाएगा।

2.जयपुर-किशनगढ़-पचपदरा एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे लगभग 350 किलोमीटर लंबा होगा। यह जयपुर से शुरू होकर किशनगढ़, अजमेर, जोधपुर होते हुए पचपदरा तक जाएगा।

3. जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे 193 किलोमीटर लंबा होगा। यह जयपुर रिंग रोड पर स्टेट हाईवे 12 से शुरू होकर भीलवाड़ा बायपास तक जाएगा।

Rajasthan में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: यातायात और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

4. बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे 295 किलोमीटर लंबा होगा, जो बीकानेर में एनएच-11 और एनएच-62 के कटाव बिंदू से शुरू हाेकर काेटपूतली में एनएच-148बी पर पनियाला माेड को जोड़ेगा।

5. ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे अब भरतपुर से बगरू के पास तक ही बनेगा। बगरू के पास यह एक्सप्रेस-वे जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, जो दूदू-ब्यावर के पास से होते हुए ही निकलेगा। पहले इसकी लंबाई 342 किलोमीटर थी, जो अब 270 किलोमीटर रह गई है।

6. जालोर-झालावाड़ एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे 402 किमी लंबा होगा। यह जालाेर में अमृतसर-जामनगरइकोनॉमिक कॉरिडोर से शुरू हाेकर झालावाड़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा।

Rajasthan में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: यातायात और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

7. अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे 390 किमी लंबा होगा। यह अजमेर से शुरू हाेकर बांसवाड़ा में सालिया गांव के पास एनएच-927ए को जोड़ेगा।

29 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक राज्य में Vitamin -A अभियान का होगा संचालन

8. जयपुर-फलोदी एक्सप्रेस-वे: इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 345 किलोमीटर है। यह जयपुर में रिंगरोड से शुरू हाेकर फलोदी में एनएच-11 से जुड़ेगा।

9. श्रीगंगानगर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे 290 किमी लंबा होगा, जो श्रीगंगानगर में रीकाे इंडस्ट्रियल एरिया के बायपास से शुरू हाेकर काेटपूतली में नरनाैल बायपास पर जुड़ेगा।

इससे यातायात में सुगमता आएगी ।

Rajasthan में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: यातायात और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Table of Contents

WhatsApp