NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जयपुर SMS अस्पताल हादसे में 8 की मौत, सरकार ने दिए जाँच के आदेश

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात लगी आग की घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को छह सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति एसएमएस हॉस्पिटल हादसे के कारणों, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आग से निपटने के उपायों की विस्तृत समीक्षा करेगी। बता दें कि रविवार देर रात SMS ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू में लगी आग में अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है। हादसे के बाद सरकार ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

TIMES OF INDIA: स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति आग लगने के कारण, अस्पताल प्रशासन की तत्परता, ट्रॉमा सेंटर और SMS अस्पताल में फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

Table of Contents

WhatsApp