बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने बाबा साहेब और ज्योतिबा फुले को अर्पित की पुष्पांजलि

बीकानेर (श्रेयांस बैद): महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहे चार दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुए।
अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित पेंशन और पालनहार योजना के लाभार्थियों को 1 हजार 363 करोड रुपए हस्तांतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सभागार में सीधा प्रसारण किया गया।

इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन तथा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त तथा जिला कलेक्टर सहित सभी प्रतिभागियों ने ज्योतिबा फुले तथा बाबासाहेब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। संभागीय आयुक्त में संविधान की उद्देशिका वाचन किया तथा संविधान से जुड़ी शपथ दिलाई।
डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में किया गया नमन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती के साथ चार दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंगलवार के कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य एड. अशोक भाटी, श्री शिवलाल तेजी, संतोषानंद महाराज, कैलाश चावरिया, शिव शंकर मंडार,
सुश्री मीनू डाबी, सुश्री चंदा वाल्मीकि, रेखा तथा जेठमल सहित एसीटीओ रामलाल परिहार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग किया डॉ. अरविंद आचार्य, नंदकिशोर राजपुरोहित तथा सुरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
डॉ. अम्बेडकर जयंती पर जिला परिषद में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बीकानेर श्रेयांस बैद 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जिला परिषद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के बताए सिद्धांत ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और आगे बढ़ो’ को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार है।
उन्होंने कहा कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करने के लिए शिक्षा का प्रसार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षित करने में अपनी भूमिका निभाएं।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के मूल्यों को समझते हुए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए, जिससे समाज में समरसता और समानता कायम रह सके।

इस अवसर पर सुधीर सुरोलिया, महेश अजाड़ीवाल, मनीष पूनिया, ऋतुराज महला ,गणेश कुमार प्रजापत सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी द्वारा किया गया।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न




