NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Educate Girls का 18वाँ स्थापना दिवस: 7 बालिकाएँ सम्मानित

Educate Girls का 18वाँ स्थापना दिवस: 7 बालिकाएँ सम्मानित

Educate Girls का 18वाँ स्थापना दिवस: 7 बालिकाएँ सम्मानित

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद) बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही एज्युकेट गर्ल्स संस्था मुम्बईने दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत 5 तारीख को अपना 18वाँ स्थापना दिवस मुम्बई में बड़े ही धूमधाम से मनाया। उरमूल ट्रस्ट के वरिष्ठ कार्यकर्ता व कार्यक्रम समन्वयक महेश लखारा ने बताया कि हाल ही में रेमन मैग्सेसे अवार्ड एज्युकेट गर्ल्स की संस्थापक सफिना हुसैन मेडम प्राप्त कर चुकी उन्होंने यह सम्मान शिक्षार्थियों के होसले के साथ उसकी मुस्कान से उड़ान तक के लिए मिलना बताया।

Educate Girls का 18वाँ स्थापना दिवस: 7 बालिकाएँ सम्मानित

उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा हर साल उन बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने मुश्किलों व कठिन बाधाओं के बावजूद दसवीं कक्षा 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने बताया कि इस उच्च स्तरीय अभिनन्दन सम्मान समारोह में मेत्री संस्थान उरमूल ट्रस्ट, बीकानेर से जुड़ी 7 शिक्षार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षार्थियों में शामिल रहीं—

कविता शेरपुरा, सुनिता शेरपुरा, माया प्रजापत (खापरसर), उर्मिला शेरपुरा, ममता (465 आर.डी.), वसुंधरा (श्री डूंगरगढ़) और शबाना (चांडासर)।

इन सभी शिक्षार्थियों को संस्था की ओर से मेडल,अध्ययन सामग्री किट और एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Arjun Ram Meghwal ने एमजीएस विवि में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

इसके साथ ही मेत्री संस्थान की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर श्रीमती सुमन देवी तर्ड को भी शिक्षा के प्रसार और बालिकाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मेडल व एक हजार रुपए तथा अध्ययन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

Educate Girls का 18वाँ स्थापना दिवस: 7 बालिकाएँ सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान

Educate Girls के पदाधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा ही समाज और देश के विकास का आधार है, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए संस्था निरंतर कार्यरत है।

समारोह में उपस्थित सभी शिक्षार्थियों के सम्मानित होने पर उरमूल ट्रस्ट बीकानेर के सचिव रमेश सारण, उरमूल सेतु संस्थान लूणकरणसर के सचिव रामेश्वर लाल गोदारा व कार्यक्रम मेनेजर मुखराम पाटवाल ने शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Educate Girls का 18वाँ स्थापना दिवस: 7 बालिकाएँ सम्मानित

Table of Contents

WhatsApp