Churu : 15 साल की लड़की की हत्या, घर से 01 किमी दूर मिला शव
चूरू में 15 साल की छात्रा की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। घर से एक किमी की दूरी पर झाड़ियों में उसकी बॉडी मिली। गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। मौके से FSL टीम ने सबूत जुटाए। मामला बीदासर इलाके का है।


सुजानगढ़ एएसपी दिनेश कुमार और बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एएसपी ने बताया कि लड़की के गले पर चोट के निशान मिले हैं। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
ममता के नाम पर कलंक, जन्म के चंद मिनट बाद कड़कती सर्दी में कचरे के ढेर में फेंक गयी माँ
सुबह घर से निकली थी परिजनों के अनुसार, नाबालिग सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे शौच के लिए जंगल के लिए निकली थी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। उसके पिता उसे ढूंढने निकले। घर से कुछ ही दूरी पर शव मिला।

10वीं क्लास में पढ़ती थी नाबालिग गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस ने शव को सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


