NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

12वीं की छात्रा से गैंगरेप, Gujarat भागा आरोपी गिरफ्तार

12वीं की छात्रा से गैंगरेप, Gujarat भागा आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर में 12वीं कक्षा की छात्रा को किडनैप कर चलती कार में गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को नापासर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक युवक को Gujarat के गांधी नगर से पकड़ा है, जबकि दूसरे को बीकानेर से ही दबोच लिया गया।

CO गंगाशहर हिंमाशु शर्मा ने बताया– 11 जनवरी को रिपोर्ट पर FIR दर्ज की गई थी। 6 जनवरी को छात्रा को स्कूल जाते समय दो युवक रास्ते से जबरन उठाकर कार में ले गए और चलती कार में गैंगरेप किया गया।

शक होने पर गांव के लोगों ने रोका, कार और लड़की को छोड़ भागे इस दौरान पड़ोसी गांव के लोगों ने शक होने पर कार को रुकवा लिया।

12वीं की छात्रा से गैंगरेप, Gujarat भागा आरोपी गिरफ्तार 

लड़की को नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी गई। इस दौरान आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। लड़की के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

CO गंगाशहर हिमांशु शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी वकील (23) पुत्र हड़मान जांगू बस से गुजरात भाग गया था, जिसे गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी हंसराज (28) पुत्र छगनाराम को बीकानेर से पकड़ा गया है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रकरण से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। लड़की का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है। घटना 6 जनवरी की बताई गई है। पुलिस मौके का मुआयना भी कर चुकी है।

पुण्य प्रदात्री मकर संक्रांति 2026: तिथि, पुण्यकाल, धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व

आरोपी पहले से थे परिचित

दोनों आरोपी लड़की से पहले से परिचित थे। इसी दौरान लिफ्ट के बहाने उसे कार में बैठाया और किडनैप कर घुमाते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर चलती कार में ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

12वीं की छात्रा से गैंगरेप, Gujarat भागा आरोपी गिरफ्तार 

डर से चार दिन कुछ नहीं बताया

आरोपियों ने छात्रा को रेप के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण वह चार दिन तक चुप रही और परिवार को कुछ नहीं बताया। बार-बार पूछने पर छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद 11 जनवरी को मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

आज कोर्ट में पेश होंगे दोनों आरोपी

दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस कस्टडी लेने का प्रयास करेगी, ताकि मामले में आगे की तफ्तीश की जा सके। फिलहाल पुलिस कार जब्त करने के साथ ही घटनास्थल पर हुए पूरे घटनाक्रम का रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि जल्द से जल्द चालान पेश किया जा सके।

12वीं की छात्रा से गैंगरेप, Gujarat भागा आरोपी गिरफ्तार 

Table of Contents

WhatsApp