NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीकाकुलम के कसिबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ में 10 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

श्रीकाकुलम के कसिबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ में 10 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

आंध्रप्रदेश। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कसिबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह हादसा हजारों भक्तों की भारी भीड़ के कारण हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ अनियंत्रित हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

क्या है पूरा हादसा?

मंदिर परिसर में सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ मच गई, जब भक्तों की संख्या अचानक बढ़ गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अनुसार, मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार एक ही होने के कारण अव्यवस्था फैल गई। कई भक्त दब कर गिर पड़े, जिससे अफरातफरी मच गई। शुरुआती आंकड़ों में 5 मौतें बताई गई थीं, लेकिन बाद में बढ़कर 10 तक पहुंच गई।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल – आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रतिक्रिया दी। पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी बयान में कहा गया, “श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता दी जाएगी।

Table of Contents

WhatsApp